प्रयागराज : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का प्रयागराज पहुँचने पर चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रगाढ़ में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र एवं जन सेवा के प्रति समर्पित संगठन है। इसके मूल में भारत की सेवा और विकास है। और हमें विश्वास है भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता, एवं जन सेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सशक्त बनाएगा।
कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमान जनक शब्द कहे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध नीतियों और विचारों का होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन। प्रधानमंत्री जी और उनके परिवार को बार-बार निशाना बनाना राजनीतिक संवाद की गरिमा पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस को समझना होगा कि राजनीतिक मतभेदों का जवाब तर्कों और मुद्दों से दिया जाता है, अभद्र टिप्पणियों से नहीं। सत्ता का मार्ग जनता के विश्वास से होकर गुजरता है, व्यक्तिगत अपमान से नहीं। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और उसका फैसला ही हर राजनीतिक दल के लिए सबसे बड़ा जवाब होता है।
इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ,भाजपा नेता योगेश शुक्ला, राजेश केसरवानी, कमलेश मिश्रा रीता सिंह,,प्रशांत शुक्ला, अजय अग्रहरि, अंबुज त्रिपाठी, दुर्गा मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि सैकड़ो भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनीतिक संवाद की गरिमा भूल गई है कांग्रेस – सतीश महाना















Leave a Reply