सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण शुरू

वाराणसी : पूर्वाञ्चल के लोगों के लिए वाराणसी की राह जल्द ही आसान व सुविधाजनक होने होने जा रही है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सोमवार से सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण शुरू हो गया। ऐसे में तीन साल के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा होना है। पहले दिन कार्यदाई संस्था सेतु निगम की तरफ से गंगा नदी में प्रवेश करने के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान संस्था की तरफ से साइट पर रोलर का उपयोग किया गया। इसके अलावा सेतु निर्माण को लेकर अन्य सामग्री भी साइट पर पहुंचने लगी है। बता दें कि सेतु निगम की तरफ से पहले ही मृदा परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। इस सेतु शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा जाएगा, जिससे शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम होगा। पुल के निर्माण से भदोही, वाराणसी, बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और दूरी व समय की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *