प्रयागराज जिला महिला व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों का चयन

प्रयागराज। सोमवार को जिला महिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में रागिनी चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हिना खान को जिला महासचिव चुना गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अन्य पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं डॉ. शिवानी द्विवेदी को उपाध्यक्ष तथा प्रीति जायसवाल को इवेंट मैनेजर बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा श्रीमती अवंतिका टंडन द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान आगामी रामदल की तैयारियों एवं रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ रामदल को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों और कार्यों का विभाजन किया। अध्यक्षा अवंतिका टंडन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग से ही संभव है। बैठक मे कानूनी सलाहकार रिशु मिश्रा, वंदना त्रिपाठी, नेहा कक्कड़, प्रीती जायसवाल, सुमन आर्या स्वाति श्रीबास्तव, शबनम शेरवानी, आरती, रागिनी चंदेल, अकरम शगुन उपस्तिथि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *