यूपी में 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

4,300 किसानों के परिजनों को ₹215 करोड़ की सहायता वितरित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ और नीति स्पष्ट होती है, तब युवाओं को अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपने ही राज्य में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग अपने प्रदेश के विकास में करते हैं। इसका परिणाम आज उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में नियुक्ति-पत्र पाने वाले युवाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी, वहीं कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *