प्रयागराज में माघ मेले की तैयारी तेज, मेला क्षेत्र के नालों पर पुलिया बनाने का काम शुरू

प्रयागराज : Magh Mela 2027 माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के कार्य शुरू यहो गए हैं। आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर नालों के ऊपर आठ पुलिया का निर्माण किया जाएगा। मनसैता नाला पर झूंसी की ओर पुलिया का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।


इन मार्गों पर बनेगी पुलिया
माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर स्थित नालों के ऊपर पीपा की पुलिया बनाई जा रही हैं। इनमें अक्षयवट मार्ग, महावीर मार्ग, जगदीश रैंप, त्रिवेदी मार्ग, काली मार्ग, मोरी मार्ग, गंगोली शिवाला और ओल्ड जीटी रोड पर पुलिया का निर्माण किया जाता है।

मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी
Magh Mela 2027 पुलिया बनने से मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-चार के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। इनके तैयार होने से आगे के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। पुलिया बनाने के साथ ही गंगा यमुना पर पीपा पुलों का भी निर्माण तेजी से कराया जाएगा।

किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपए
प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों के तहत मेला प्राधिकरण ने गोल्फ कार्ट चलाना शुरू किया है। फिलहाल चुंगी से संगम तट तक श्रद्धालुओं को कार्ट से ले जाया जा रहा है। किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपए है। यह सुविधा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है। संगम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।

फिलहाल रोजाना करीब 20 से 25 गोल्फ कार्ट चल रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आवाजाही की जरूरत को देखते हुए इनकी संख्या 40 से 50 तक करने की योजना है। बताया गया है कि 4 जनवरी के बाद किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया जाएगा। अधिक कार्ट चलने से संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

संगम नगरी की सुंदरता बढ़ेगी
Magh Mela 2027 नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के मुख्य अभियंता संजय कटियार ने बताया कि माघ मेला को देखते हुए 10 प्रमुख सड़कों और 30 चौराहों के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। आकर्षक लाइटिंग से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ संगम नगरी की सुंदरता भी बढ़ेगी।

मेला क्षेत्र में आठ पीपे के पुल का निर्माण

इस बार मेला क्षेत्र में आठ पीपे के पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 18.64 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति पर 3.72 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। मेला क्षेत्र में महावीर, अक्षयवट, ओल्ड जीटी, गंगोली-शिवाला, मोरी, काली, त्रिवेणी व जगदीश रैंप पीपे का पुल बनाया जाएगा। इसमें पहली बार अरैल क्षेत्र से मेले में प्रवेश करने के लिए पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। आठ पुलों के साथ एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। प्रत्येक पुल के निर्माण पर दो करोड़ 33 लाख 12 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जहां पिछले वर्ष चार पुलों को भगवा रंग से रंगा गया था, वहीं इस बार सभी पुलों पर भगवा रंग चढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *