कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में 26 साल की महिला बॉक्सर मंतशा कुमारी की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह महाराजपुर क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खून से लथपथ शव मिला, जिसकी शनिवार को पहचान उन्नाव के गंगाघाट निवासी मंतशा के रूप में हुई।
मंतशा यूपी स्तर पर बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं और जाजमऊ के फ्यूजन फिट जिम में ट्रेनर थीं। मां संजना के मुताबिक, बेटी गुरुवार शाम दीपावली की खरीदारी करने लालबंगला बाजार गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी और मोबाइल भी बंद हो गया।
मां ने बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक जताया है, जबकि पिता ने जिम में आने वाले एक युवक पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर में महिला बॉक्सर की हत्या















Leave a Reply