प्रयागराज के अल्लापुर में बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, तीन अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज : अल्लापुर क्षेत्र में छोटी दीपावली के दिन शनिवार दोपहर एक घटना सामने आई। शिवनगर कॉलोनी के लोहा पार्क में पानी की टंकी पर पहुंचे बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को मधुमक्खियों से बचाया। इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

घटना में घायल बच्चों की पहचान शिवम सिंह, अयान सिंह और अनुश्रय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। शिवम, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र हैं और अल्लापुर की शिवनगर कॉलोनी में मकान नंबर 6/9 में रहते हैं। अयान, डॉ। अरुण कुमार सिंह के बेटे हैं, जबकि अनुश्रय के पिता का नाम अनुपम श्रीवास्तव है। दोनों भी शिवनगर कॉलोनी के निवासी बताए गए हैं। मधुमक्खियों के हमले के बाद तीनों को इलाज के लिए अल्लापुर स्थित साकेत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *