पत्रकारों से बेहतर संबंध रखना पुलिस की पेशेवर जिम्मेदारी : डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस और पत्रकारों के आपसी संबंधों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय और मधुर संबंध बनाए रखना पुलिस की पेशेवर जिम्मेदारी है। इसे वैकल्पिक विषय नहीं, बल्कि पुलिस के दैनिक कार्य संचालन का महत्वपूर्ण हिस्सा समझा जाना चाहिए।



लखनऊ में आयोजित बैठक के दौरान डीजीपी ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। पुलिस जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है, वहीं मीडिया जनता तक सूचनाएं पहुंचाने और जनसमस्याओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुलिस अधिकारियों को पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी बातों को गंभीरता से सुनने की कार्यशैली विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो पुलिस अधिकारी मीडिया के साथ बेहतर संबंध और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता को नजरअंदाज करेंगे, उन्हें पहले उचित सलाह दी जाएगी। इसके बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *