श्रद्धा दुबे को नौकरशाह दे रहे संरक्षण : अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के चर्चित श्रद्धा दुबे प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे बड़े नौकरशाह श्रद्धा दुबे को संरक्षण दे रहे हैं और उसे लगातार पुलिस की कार्रवाई से बचा रहे हैं। “यह मामला कोई सामान्य मामला नहीं है। यह वह मामला है जो सरकार को ले डूबेगा।”

श्रद्धा दुबे की फरारी, फरारी के बाद नेपाल में लोकेशन बताई गई। अचानक श्रद्धा दुबे लखनऊ के आसपास प्रकट हुई और ANI को लंबा इंटरव्यू देकर फिर से अदृश्य हो गई। अब उसकी लोकेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि वह किसी फ्रॉड के मामले में कोर्ट के सामने सरेंडर कर सकती है। सत्ता में बैठ बड़े नौकरशाह पर उसे संरक्षण देने का आरोप है। वही नौकरशाह उसे लगातार पुलिस से बचा रहे हैं। श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और उसका एक दोस्त 50-50 हजार के इनामी है।

मामले की पृष्ठभूमि:
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे मुख्य आरोपियों में शामिल है और पुलिस ने उस पर ₹50,000 का इनाम भी घोषित कर रखा है। लंबे समय से फरार चल रही श्रद्धा दुबे की लोकेशन लगातार बदलने और सोशल मीडिया/मीडिया पर आकर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी न होने को लेकर उत्तर प्रदेश में अब सियासत काफी गरमा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *