कोलकाता के समाजसेवियों ने माँ विंध्यवासिनी को अर्पित की भव्य रत्नजड़ित चुनरी

विंध्याचल (मिर्जापुर) : नवरात्रि के प्रथम पावन दिवस पर कोलकाता से पहुँचे समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने माँ विंध्यवासिनी के दिव्य दर्शन कर उनके श्रीचरणों में भव्य रत्नजड़ित चुनरी समर्पित की। आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी का पावन धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है। माँ विंध्यवासिनी को जगत जननी, भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करने वाली तथा सुख, समृद्धि एवं कल्याण प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि माँ के दरबार में सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई प्रार्थना सफल होती है l
नवरात्रि के पावन अवसर पर कोलकाता के समाजसेवी कमल कुमार दुगड़ के साथ बड़े भाई तुलसी दूगड़, सुरेंद्र बोराड, सुशील पारेख, जय करण बच्छावत, बिजय सिंह बावलिया तथा, भाजपा पश्चिम बंग सहकारिता प्रकोष्ठ के सह प्रभारी भोला प्रसाद सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतिनिधि दल से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मिले
इस अवसर पर मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार भी समाजसेवियों से सौजन्य भेंट हेतु पहुँचे। उन्होंने कोलकाता से आए श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से आत्मीय मुलाकात की। दर्शन के उपरांत समाजसेवी कमल कुमार दुगड़ ने कहा कि माँ विंध्यवासिनी के पावन दरबार में उपस्थित होकर दर्शन एवं चुनरी समर्पण का दुगड़ परिवार का संकल्प पूर्ण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *