लखनऊ : माफिया अतीक अहमद के गढ़ कसारी-मसारी के नाम को श्रीकृष्ण पुरी करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के अगले ही दिन शुक्रवार को नगर निगम ने अपना प्रस्ताव तैयार करके मेयर गणेश केसरवानी को भेज दिया है। अब महापौर की ओर से यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही शासन इस पर अपनी मुहर लगा देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज आगमन के दौरान दो ऐलान किए थे। कसारी-मसारी में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर पीडीए की आवासीय कॉलोनी पद्मलोक के भूमि पूजन के अवसर पर विधायक इलाहाबाद पश्चिमी सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रस्ताव पर सीएम ने कसारी-मसारी का नाम श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने महापौर गणेश केसरवानी से कहा था कि इसका प्रस्ताव भेजें। जिसके बाद शुक्रवार को नगर निगम के आला अफसरों को बुलाकर इसका प्रस्ताव तैयार करके मेयर के पास भेज दिया है। वहीं तेलियरगंज चौराहे का नाम महाशय मसुरियादीन करने के प्रस्ताव पर अभी काम चल रहा है। इस पर महापौर से अलग से वार्ता करके प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और इसे उनके सामने रखा जाएगा।
नाम बदलने के प्रस्ताव पर सदन में विचार
दोनों स्थानों के नाम को बदलने को लेकर 20 अक्तूबर को दशहरा के बाद सदन की बैठक बुलाने की तैयारी है। इस बैठक में कसारी मसारी का नाम श्रीकृष्ण पुरी और तेलियरगंज चौराहे का नाम महाशय मसुरियादीन करने पर विचार किया जाएगा। प्रयास होगा कि सदन में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो।
महाशय मसुरियादीन के नाम पर नया संस्थान
मुख्यमंत्री ने तेलियरगंज चौराहे पर महाशय मसुरियादीन की प्रतिमा के अनावरण के बाद प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में आयोजित जनसभा में कहा था कि वो एक संस्थान का नाम भी महाशय मसुरियादीन के नाम पर करेंगे और वहां पर उनकी प्रतिमा भी लगेगी। महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि पहले से संचालित संस्थान के बजाए कोई नया संस्थान उनके नाम पर बनाएंगे, जिससे प्रयागराज में कुछ नई चीज आए और उसका नाम भी पूर्व सांसद महाशय मसुरियादीन के नाम पर होगा।
माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर जरुरतमन्द के लिए मकान











Leave a Reply