लखनऊ: शहर में डग्गामार बसों के अवैध संचालन को संरक्षण देने के आरोप में पॉलीटेक्निक चौकी समेत नौ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार ने एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसीपी ने इनके खिलाफ सौंपी थी रिपोर्ट
चौकी इंचार्ज पॉलिटेक्निक मनोज कुमार लाइन हाजिर,TSI धर्मवीर सिंह, TSI धीरेंद्र सिंह लाइन हाजिर,कमता चौकी में तैनात गजेंद्र सिंह लाइन हाजिर,सिपाही कुलदीप, ऋषभ,अनुज लाइन हाजिर,रुद्र प्रताप सिंह और पुनीत सिंह पर भी एक्शन,ये लोग अवैध बसों का संचालन करवाते थे।
लखनऊ में डग्गामार बस चलवाने वाले 3 दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर













Leave a Reply