इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगी गई 19 बाहुबलियों की क्रमवार सूची

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा Jai Shankar Alias Bairistar बनाम State of U.P. एवं 2 अन्य मामले में 19 बाहुबलियों की क्रमवार सूची जारी कर सरकार से जवाब तलब किया गया है। माननीय न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर द्वारा जारी क्रमवार सूची निम्न प्रकार से है –

1. रघुराज प्रताप सिंह (उर्फ राजा भैया) – कुंडा से विधायक और पूर्व मंत्री, जिनके शस्त्र लाइसेंस व आपराधिक इतिहास का विवरण कोर्ट ने पहले स्थान पर तलब किया।
2. धनंजय सिंह – जौनपुर के पूर्व सांसद व विधायक, जिनके खिलाफ दर्ज मुकदमों और हथियार लाइसेंस की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई।
3. सुशील सिंह – सैयदराजा (चंदौली) से विधायक, जिनके असलहा लाइसेंस और सरकारी सुरक्षा का ब्योरा अदालत ने मांगा।
4. बृजभूषण शरण सिंह – कैसरगंज के पूर्व सांसद, जिनके शस्त्र लाइसेंस और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तलब की गई।
5. विनीत सिंह – मिर्जापुर से विधान परिषद सदस्य (MLC), जिनका नाम हाईकोर्ट द्वारा मांगी गई 19 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल है।
6. अजय मरदह – गाजीपुर क्षेत्र के चर्चित बाहुबली, जिनके आपराधिक मामलों और हथियार लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए गए।
7. सुजीत सिंह बेलवा – वाराणसी से जुड़े चर्चित व्यक्ति, जिनकी आपराधिक और शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा कोर्ट ने मांगा।
8. उपेंद्र सिंह गुड्डू – पूर्वांचल के प्रभावशाली व्यक्ति, जिनका विवरण स्थानीय पुलिस द्वारा छिपाए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।
9. पप्पू भौकाली – इस सूची में शामिल चर्चित नाम, जिनके शस्त्र लाइसेंस और पते की सत्यापित रिपोर्ट मांगी गई।
10. इंद्रदेव सिंह – प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में दर्ज नाम, जिनके खिलाफ मुकदमों और हथियार अनुमति का ब्योरा तलब किया गया।
11. सुनील यादव – अदालत के आदेश में शामिल 19 लोगों में से एक, जिनके लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी मांगी गई।
12. फरार अजीम – इस सूची में शामिल व्यक्ति, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड और असलहा लाइसेंस विवरण कोर्ट ने मांगा।
13. बादशाह सिंह – बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व मंत्री व चर्चित नेता, जिनका नाम अदालत की सूची में शामिल है।
14. संग्राम सिंह – सूची में दर्ज प्रभावशाली व्यक्ति, जिनके शस्त्र लाइसेंस और मुकदमों की स्थिति पर रिपोर्ट तलब हुई।
15. सुल्लू सिंह – अदालत द्वारा चिह्नित 19 लोगों में शामिल, जिनके हथियार रखने की अनुमति की जांच के आदेश दिए गए।
16. चुलबुल सिंह – वाराणसी क्षेत्र से जुड़े चर्चित नाम, जिनका पूरा ब्योरा राज्य सरकार से मांगा गया।
17. सनी सिंह – सूची में शामिल व्यक्ति, जिनके आपराधिक इतिहास और शस्त्र लाइसेंस की जानकारी अदालत ने तलब की।
18. छुन्नू सिंह – कोर्ट के आदेश में दर्ज 18वां नाम, जिनके पते, मुकदमों और सुरक्षा व्यवस्था का विवरण मांगा गया।
19. डॉ. उदयभान सिंह – भदोही/प्रयागराज क्षेत्र के पूर्व विधायक, जिनका नाम इस 19 सदस्यीय सूची में अंतिम क्रम पर दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *