भव्यता पूर्ण भक्ति भाव से निकली विष्णु यज्ञ तुलसी विवाह महोत्सव मंगल कलश यात्रा

मां तुलसी एवं भगवान शालिग्राम के जयकारों से गूंजा यमुना घाट
16
नवंबर से शुभारंभ होगा विष्णु महायज्ञ,विधि विधान पूर्वक किया गया मंगल कलश पूजन

तुलसी विवाह महोत्सव समिति के द्वारा भव्यता पूर्ण भक्ति भाव से धूम धाम के साथ मंगल कलश यात्रा निकाल कर विष्णु यज्ञ तुलसी विवाह महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के पूर्व विधि विधान पूर्वक बलुआ घाट बारादरी मां यमुना जी के घाट पर समिति के संस्थापक यज्ञाचार्य संतोषानंद महाराज के आचार्यत्व में समिति के अध्यक्ष कृष्ण भगवान केसरवानी ने मंगल कलश का पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया और कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर अपने शीष पर कलश धारण किया और भक्ति भाव से नाचते गाते भगवान विष्णु और भगवान शालिग्राम मां तुलसी की जयकारा लगाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा में डीजे बैंड ढोल नगाड़ा ध्वज पताका शामिल रहा यात्रा बारादरी यमुना घाट से बलुआ घाट चौराहा, सत्ती चौरा, बांस मंडी से होते हुए तारा राम पीली संगत मालवीय नगर आश्रम में संपन्न हुई।


कार्यक्रम की संयोजिक रानी केसरवानी रही
संस्थापक यज्ञाचार्य संतोषानंद महाराज ने बताया कि तारा राम पीली संगत मालवीय नगर आश्रम में 16 नवंबर को मंडप वेदी आहृवान, के साथ विष्णु महायज्ञ आरंभ किया जाएगा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक वेदी पूजन एवं आहुति और शाम को 7 बजे तुलसी विवाह तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा और 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे सिलमायन और 20 नवंबर विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ दोपहर 2 बजे भगवान शालिग्राम और माता तुलसी की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी और 21 नवंबर को प्रातः विवाह संपन्न होगा और विदाई एवं खिचड़ी का रस्म निभाते हुए भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।


यात्रा में समिति के मुख्य संरक्षक हरि ओम साहू राजेश केसरवानी धर्मेंद्र केसरवानी नीरज जड़ियां कैलाश चंद्र केसरवानी ,रानी केसरवानी, प्रीति रावत ,निशा अग्रहरि, गीता गुप्ता शेरनी, कलावती,डा सरिता, आदि सैकड़ो महिलाएं और समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *