पारले- जी बिस्किट फैक्ट्री में 1000 टन बिस्किट जलकर खाक…!

जबलपुर : शहर के रिछाई इंडस्ट्रियल इलाके में सोमवार दोपहर पारले-जी बिस्किट की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब 2 बजे पैकिंग क्षेत्र से शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखा करीब 1000 टन बिस्कट का स्टॉक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा पैकिंग सामग्री और बिस्किट बनाने वाली मशीनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आगजनी में करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

ज्वलनशील सामग्री से आग तेजी से भड़की
मशीन व आयल सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से भड़की जिससे गोदाम का शेड भी धमाके के साथ उड़ गया। धमाका सुनकर लोग दहल गए।

छुट्टी के कारण कम थी कर्मचारियों की संख्या
गनीमत रही कि फैक्ट्री में सोमवार को छुट्टी होने के कारण कर्मचारियों की संख्या कम थी। घटना के समय केवल 12 से 15 कर्मचारी ही मौजूद थे।

फैक्ट्री संचालक रामगोपाल अग्रवाल का कहना है कि काम नहीं हो रहा था, केवल मशीनों का मेंटेनेंस चल रहा था। इसलिए जैसे ही आग लगी, मौके पर मौजूद सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। इस वजह से भीषण आग के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *