हाईलाइट्स :
- दशहरा के अवसर पर CM का ऐलान
- 24 घंटे में ₹4.96 Cr की एडवांस बुकिंग
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायणम्’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है। कोलकाता में दशहरा समारोह के दौरान रणबीर और यश ने भी फिल्म और त्योहार के महत्व पर बात की।
रणबीर कपूर और यश की ‘रामायणम्’ को रिलीज से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि फिल्म को राज्य में टैक्स-फ्री किया जाएगा। उन्होंने कोलकाता के सेंट्रल पार्क में दशहरा समारोह के दौरान यह घोषणा की, जहां रणबीर कपूर और यश भी मौजूद थे। इस ऐलान का सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा। मंगलवार को ही इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हुई है, जहां पहले दिन 86,187 टिकटों की बिक्री हुई और इससे ₹4.96 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ दो भाग में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड’ अगले महीने 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर जहां भगवान राम की भूमिका में हैं, वहीं साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण, और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल निभाया है। दशहरा समारोह में रणबीर कपूर और यश ने भी फिल्म, त्योहार के महत्व और कोलकाता से अपने जुड़ाव को लेकर बात की।














Leave a Reply