शनिवार शाम को कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता आ रहे हैं। भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना प्राप्त हो गई है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, शाह के कार्यक्रम में बेलूर मठ और कोलकाता के ऐतिहासिक शोभाबाजार राजबाड़ी सहित कुछ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा शामिल है।

पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद की पहली दुर्गापूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अथवा गृहमंत्री इडेन गार्डन के आयोजन में शामिल हो सकते हैं। लेकिन किन्ही कारणों से ऐसा नहीं हो सका था। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह शनिवार 17 अक्तूबर को रात करीब आठ बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे।

18 अक्टूबर की सुबह गृह मंत्री सबसे पहले हावड़ा स्थित बेलूड़ मठ जाएंगे। उनके कार्यक्रम में बेलूड़ मठ के अलावा बाली के देशबंधु क्लब, चेतला की 24 पल्ली पूजा और शोभाबाजार राजबाड़ी शामिल हैं। शोभाबाजार राजबाड़ी में कुछ समय बिताने के साथ गृह मंत्री के पूजा और आरती देखने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह वीआइपी रोड पर स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल जाएंगे। वहां से सीधे हवाई अड्डे पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले साल भी दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *