कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसा सेवा आयोग का विद्यालय सेवा आयोग में विलय कर दिया है। ये अधिसूचना मंगलवार शाम को जारी की गई। राज्य मंत्रिमंडल ने 5 अक्टूबर को इस निर्णय को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि मदरसों में सभी नियुक्तियां अब विद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से की जाएंगी।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि इस निर्णय से मदरसों में शिक्षकों की पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही मदरसा शिक्षा की विशिष्ट पहचान भी बनी रहेगी और मेधावी उम्मीदवारों को व्यापक अवसर मिलेंगे। राज्य सरकार ने हाल ही में आलिया विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया है। यह विश्वविद्यालय पहले मदरसा शिक्षा विभाग के अधीन था।
मदरसा सेवा आयोग का विद्यालय सेवा आयोग में विलय















Leave a Reply