हावड़ा के वार्ड 16 में मंत्री उमेश राय ने किया साड़ी वितरण

कोलकाता / हावड़ा : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हावड़ा के वार्ड 16 की 1100 माताओं-बहनों को प्रथम प्रयास संस्था द्वारा दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में साड़ी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उमेश राय, संस्था की संस्थापक सदस्य पूर्व पार्षद गीता राय, अंजू मिश्रा व राजू यादव के हाथों से साड़ी वितरण किया गया।

आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाए में मुख्य रूप से आर्यन मारु, धीरज रजक, सोनू गुप्ता, संदीप दास, विक्की पाल, राजेश प्रजापति, संजय साव, दिनेश जायसवाल, पूजा दास, सुमन गुप्ता, विशाखा हजारा, प्रतिमा कारक, शक्ति झा, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र पाण्डेय, अरमान सिंह, नीलम सिंह, रानी गुप्ता, मोना जायसवाल, रूबी सिंह, सिद्धार्थ सिंह, संजय सिंह, अमरेश राय, प्रदीप शर्मा, गुड्डू ओझा, अष्टापद दास, चंदन बोस आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर अंजू मिश्रा ने कहा कि सम्पूर्ण वार्ड के तरक्की के लिए हमारा प्रयास साफ सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित रहा है, युवाओं और महिलाओं के विकास और उन्नति के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *