जौहरी पट्टी दुर्गोत्सव के उद्घाटन के साथ उमड़ी भीड़

कोलकाता। महाषष्ठी के पावन अवसर पर श्री बड़ाबाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी (जौहरी पट्टी), बड़तल्ला स्ट्रीट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस 83वें वर्ष के दुर्गोत्सव का उद्घाटन होने के साथ ही प्रतिमा दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

समारोह में दीप प्रज्वलन चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान करने वाले चंद्रकांत सराफ ने किया, जबकि उद्घाटन बिमल चंद जैन के कर-कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रूपचंद सावनसुखा ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक विजय ओझा, प्रधान वक्ता संजय हरलालका, कमेटी के चेयरमैन महेश सोनी, अध्यक्ष नंदकिशोर तोषावर एवं हरि जी सोनी ने इस आयोजन को दिव्य बनाने के लिए जुटे संस्था के कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अतिथियों का स्वागत कमेटी के मार्गदर्शक मनोज जी चांदगोठिया एवं महासचिव निशांत सरावगी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव पंकज सोनकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष नवीन सराफ एवं कोषाध्यक्ष पंकज सराफ ने किया।

इस अवसर पर महेंद्र सोनकर, नरेश शर्मा, भगवती भार्गव, अनिल लाखोटिया, सुशील लोढ़ा, तारकनाथ गुप्ता, मुकेश सोनकर, नवीन जैन सहित कमेटी के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *