कोलकाता : नवरात्रि की महापंचमी के अवसर पर श्री दुर्गा नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट में आयोजित इस पूजा के दिव्य पंडाल और भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पूजा के विधिवत उद्घाटन के मौके पर अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में दुर्गा पूजा को बंगाल का सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व धार्मिक त्यौहार बताया। संयोजक विनोद सिंघानिया ने बताया कि इस वर्ष पूजा आयोजन का 61वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि संस्था के कार्यकर्ताओं के लगन और परिश्रम से इस पूजा की ख्याति बढ़ती जा रही है। समारोह में उदघाटनकर्ता जोड़ासांकू के विधायक विजय ओझा, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंघानिया, पवन भगत, पूर्व पार्षद सुनीत झंवर, संजय उपाध्याय,पवन ओझा, अमरचंद सोनी, सुशील कोठारी, संजीव जैन, श्याम सुंदर टॉक व सिद्धार्थ जैन उपस्थित थे।
पूजा को सफल बनाने में सुनील तुलस्यान, प्रदीप अग्रवाल, आनंद सिंह खरवार, अमित शाह, आनंद शाह, विनय त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह व महेंद्र गोयल सक्रियता से जुटे हैं। उद्धघाटन समारोह का संचालन पवन शर्मा ने किया और प्रवीण सिंघानिया ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।















Leave a Reply