चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की जांच के लिए एसआईटी गठित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह टीम उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्तूबर को हुई भगदड़ की जांच करेगी। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हुए थे। मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अनिंदिता रॉय सरस्वती की अध्यक्षता वाली एसआईटी को तीन माह में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। टीम का गठन कलकत्ता उच्च न्यायालय के परामर्श से किया गया है। टीम में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव, एसटीएफ के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुख के प्रतिनिधि, गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग के प्रतिनिधि कोलकाता में एनडीआरएफ के एक प्रतिनिधि शामिल हैं।

पीड़ित परिवार को मुआवजा
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पीड़ितों और घायलों का साथ देने के बजाय चोरबगान दुर्गा पूजा भगदड़ का राजनीतिकरण कर रहा है। अधिकारी बुधवार को न्यू बैरकपुर में भगदड़ में जान गंवाने वाली प्रिया समाद्दार के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *