नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर राजधानी में हलचल तेज है। दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। CJP नेता अभिजीत दिपक, आशुतोष रांका और सौरभ दास समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
ममता बनर्जी हिरासत में, मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर कर रही थीं प्रोटेस्ट
दिल्ली में आज के प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उन्हें और उनके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली में आज के प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शनिवार को दिल्ली में उनके आवास के बाहर हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है. पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लिया है.
SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों पर दिल्ली में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थकों को डिटेन किया जा रहा है। अबतक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं। कनॉट प्लेस आउटर सर्किल में जुट रहे करीब 200 सीजेपी समर्थकों को डिटेन किया गया है, ये सभी लोग जंतर-मंतर जाने की कोशिश में थे। पुलिस ने सीजेपी के लीडर अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया है। इन तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है।
30 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात
जंतर मंतर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर हैवी बैरिकेडिंग की गई है। 30 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है, गाड़ियों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस और BSF तैनात है। दिल्ली में घुसने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा जा रही है। साथ ही जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर की दायरे में इंटरनेट सेवा बंद है। 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री एग्जिट की सुविधा भी बंद है। दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस एक-एक शख्स की जांच कर रही है।
















Leave a Reply