Highlights:
मुंबई में बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात
एंटीलिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और बेटे अनंत ने किया स्वागत
दुर्गा पूजा के साथ राज्य में बड़े निवेश को आकर्षित करना चाहते हैं शुभेंदु
कोलकाता / मुम्बई : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर चार महीने पूरे करने के बाद थलपति विजय की तरह शुभेंदु अधिकारी भी अब राज्य में निवेश लाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। बंगाल में दुर्गा पूजा के आगाज के मौके पर सरकार ईडन गार्डन में एक मेगा ईवेंट कर रही है। इसमें पीएम मोदी मौजूदगी की पूरी संभावना है। इससे पहले मुंबई में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात की।
सीएम शुभेंदु अधिकारी का मुंबई दौरे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सर्वेसर्वा मुकेश अंबानी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बांग्लादेश बॉर्डर को सिक्योर करने के अब राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। उनके मुंबई दौरे का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश को आकर्षित किए जाए। जब शुभेंदु अधिकारी मुकेश अंबानी से मिले तो इस मौके पर उनके बेटे अनंत अंबानी भी मौजूद रहे।
शुभेंदु अधिकारी ने जहां देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात की तो वहीं बंगाल में देश के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला के बालीगंज निवास पर पिछले दिनों बंगाल बीजेपी चीफ शमिक भट्टाचार्य ने जाकर मुलाकात की।
दुर्गा पूजा से पहले मुलाकात
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से उनके आवास ‘एंटीलिया’ में मुलाकात के बाद राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस उच्चस्तरीय बैठक का फोकस पश्चिम बंगाल में रिलायंस समूह के मौजूदा व्यवसायों का विस्तार करना और नए निवेश को बढ़ावा देना था। राज्य सरकार का लक्ष्य पश्चिम बंगाल को उद्योग-अनुकूल बनाना और दुर्गा पूजा से पहले विभिन्न उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार दुर्गा पूजा के आगाज के मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम भी कर रही है। यह कार्यक्रम कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में प्रस्तावित है। इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी के मौजूद रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।














Leave a Reply