मालदा में हत्या के बाद तनाव, 6 घायल

हाईलाइट्स :

  1. मालदा में 35 वर्षीय बीजेपी समर्थक की हत्या।
  2. धारदार हथियारों से हमला कर दो गोलियां मारीं।
  3. हत्या के बाद दो गुटों में झड़प, छह घायल।

कोलकाता : मालदा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने 35 वर्षीय एक बीजेपी समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दो गुटों में झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल भी हुए।  पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि समीर घोष पर बुधवार शाम इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया और फिर उन्हें दो गोलियां मारी गईं। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घोष की हत्या एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने की।

झड़प में 6 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन अपराधियों की तलाश जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *