गौसेवा एवं पशु कल्याण के संकल्प के लिए लगाया रक्तदान शिविर

हाईलाईट्स :

  • मंत्री उमेश राय ने की संस्था के कार्यों की सराहना
  • सभी सेवाओं में गौसेवा सर्वोत्तम सेवा : पूर्णिमा चक्रवर्ती
  • दिव्यांगजनों को सहायता के रूप में साइकिल प्रदान

कोलकाता : विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर गौसेवा एवं पशु कल्याण के संकल्प के साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कोलकाता लेमन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा रविवार को नूतन बाजार में 22वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के अलावा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर की भी व्यवस्था की गई थी। इसके तहत लोगों ने शुगर, ईसीजी, दंत परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। मोतियाबिंद की पहचान किये गए मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा।
स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने गाय को चारा खिलाकर एवं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं में गौसेवा सबसे उत्तम सेवा है। उन्होंने संस्था को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
मौके पर मौजूद राज्य के मंत्री उमेश राय ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने गौसेवा में सहभागिता करने के बाद दिव्यांगजनों के बीच साइकिल वितरित की।


इस आयोजन में जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा, बनवारीलाल सोती, मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के गोविंद राम अग्रवाल, ज्ञानभारती स्कूल के जगमोहन बागला, राधेश्याम अग्रवाल, चंद्रकांत सराफ, जेपी सिंह, राजेश सिन्हा, पोस्ता थाना के प्रभारी अंजन चक्रवर्ती, विप्र फाउंडेशन के राजकुमार व्यास, तिनकोड़ी दत्ता, अभ्युदय दुग्गड़, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अजय चौबे, राजेश लाठ, विद्यासागर मंत्री, अम्बुज शर्मा, चंद्रशेखर बासोटिया, भोला सोनकर, ओम प्रकाश सिंह, त्रिभुवन मिश्रा, सुरेंद्र जैन, जेठमल रंगा, अमर भरतिया व अन्य दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर आयोजकों के परिश्रम को सार्थक सिद्ध किया।


कार्यक्रम का संचालन महावीर रावत एवं ओम प्रकाश यादव ने किया। अतिथियों का परम्परा के अनुसार स्वागत कार्यक्रम के संयोजक मनोज पराशर ने किया। विशुद्धानंद अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी द्वारा रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.के. सिंह, स्नेह कुमार, संदीप महतो, निरंजन सिंह, सुजीत कुमार वर्मा, चित्तरंजन सिंह, दीना प्रसाद गुप्ता समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *