कोलकाता से दुबई-सिंगापुर तक बिछेगा मारवाड़ी बिजनेस नेटवर्क

कोलकाता : मारवाड़ी बिजनेस एंड सोशल कम्युनिटी (एमबीएससी) ने वैश्विक स्तर पर विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। संगठन द्वारा महानगर स्थित आईटीसी रॉयल बंगाल में गुरूवार को आयोजित “मारवाड़ी कारोबारी पंचायत” में इस योजना का ऐलान किया गया।

व्यापार, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस बिजनेस फोरम में शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी उद्यमियों और कारोबारी हस्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के रतन अग्रवाल, ममता बिनानी, विन पेंस के मनीष जालान, टुडेज बॉल पेन के पवन द्रोलिया, माला साड़ीज के बिनोद केडिया, भास्कर टेक्सटाइल्स के अनिल के. चानानी और सन्मार्ग के विवेक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे। इस आयोजन के दौरान ही बड़ी संख्या में उद्यमियों ने एमबीएससी की सदस्यता के लिए मौके पर ही पंजीयन कराया। एमबीएससी के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन जल्द ही कोलकाता के बाद रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और सिलीगुड़ी में अपने चैप्टर्स शुरू करेगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई और सिंगापुर में भी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में एमबीएससी की फाउंडर वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य विवेक कनोडिया, सुशील कोठारी, संजय अग्रवाल, नवीन बिहानी एवं उदित सुरेखा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं सदस्य करुणा सराफ, विकास अग्रवाल, प्रियंका सहारन, पीयूष राठी, सौरव सुरेका, प्रियंका झुनझुनवाला, अभिषेक तापड़िया एवं रिची मोरे ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *