पहली ग्रामोफ़ोन लेडी गौहर जान की स्मृति में डांस ड्रामा

कोलकाता : “सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन”,“और” गुरुग्राम की संस्था “द परफॉर्मिंग आर्ट ट्राइब “ की ओर से गुरुवार को सत्यजित राय सभागार में देश की पहली ग्रामोफ़ोन लेडी गौहर जान की स्मृति में एक अनोखा डांस ड्रामा” तवायफ़नामा” का मंचन किया गया।


समारोह में भारतीय भाषा परिषद के निदेशक एवं प्रसिद्ध आलोचक शंभुनाथ, भारतीय रेलवे के महाप्रबंधक एवं चर्चित लेखक यतीश कुमार, आलोचक गीता दूबे एवं अल्पना नायक ने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि हम लोग इस समारोह के बहाने गौहर जान, जद्दन बाई और अख्तरी बाई जैसी महान गायिकाओं को याद कर रहे हैं ।सांस्कृतिक पुनर्ननिर्माण मिशन के प्रमुख संजय जायसवाल अरविन्द कुमार द्वारा यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार बीते जमाने की मशहूर अदाकारा मधुबाला की समकालीन वनमाला की शिष्य सोमा बनर्जी के निर्देशन में एक घंटे का यह शो हुआ जिसमें बारह महिला कलाकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *