हावड़ा : प्रथम प्रयास संस्था द्वारा हावड़ा के Ward 16 महा छठ पूजा के पावन अवसर पर 201 छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता राय और वार्ड 16 की भाजपा नेत्री समाजसेविका अंजू मिश्रा के नेतृत्व में पूजा सामग्री वितरण समारोह संपन्न किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि भूषण पांडे, धीरज रजक, सोनू गुप्ता, संजय सिंह, विक्की पाल, प्रिंस पाल, संदीप दास, प्रतिमा कारक, पूजा दास, विशाखा हजारा, नीलम सिंह, अनीता सिंह, दिनेश जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, महेंद्र पाण्डेय, आर्यन सोनकर, नागेंद्र पाण्डेय, अमर साव आदि लोगो का सराहनीय योगदान रहा।
संस्था की संस्थापक भाजपा नेता अंजू मिश्रा ने कहा पिछले कुछ साल की अपेक्षा इस साल भाजपा की सनातनी सरकार बनने के बाद माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में पूरे पश्चिम बंगाल में जबर्दस्त उत्साह के बाद बड़े धूमधाम से छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। पहली बार कई मंत्रियों के देख रेख में सभी घाटों को साफ सफाई, सजावट और लोगो की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़ कर इस पुण्य के कार्य में अपना योगदान दिया है।














Leave a Reply