राष्ट्रीय भोजपुरी एकता मंच ने लिलुआ में छठ पूजन सामग्री का वितरण किया

हावड़ा : सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लिलुआ के पाठक बाड़ी मोड़ पर राष्ट्रीय भोजपुरी एकता मंच के द्वारा छठ पूजन सामग्री वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार मिश्रा ने बताया कि 251 व्रतियों के बीच सूप, साड़ी, गमछा, नारियल, गागल, नींबू, पानी, फल, ईख, अगरबत्ती, सलाई, सिंदूर, बिंदिया, दीपक सहित छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। मंच ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा समाज में सेवा, सहयोग, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सेवा प्रमुख धनंजय घोष, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जैन, आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पंकज कुमार शांडिल्य, रोटरी क्लब के डिस्टिक ऑफीसर डॉक्टर अरुण राज, हावड़ा कोर्ट के पी पी भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, अशोक ओझा, मनोज पाराशर, सत्येंद्र राय, भाजपा बाली मंडल 2 के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ राजन, युवा अध्यक्ष मनीष चौधरी, महिला अध्यक्ष संगीता सिंह, ज्योति सिंह, मनजीश सिंह, परितोष तिवारी, मनोज विपिन तिवारी, उदय शुक्ला, ध्रुव अग्रहरि, मनोज सिंह, स्वर्णिम फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज से तीर्थनाथ पांडे, बागेश्वर मिश्रा, भारत क्षत्रिय समाज से राजा बाबू सिंह, क्षत्रिय जन सेवा समाज से अनिल सिंह, अमित सिंह, अजीत सिंह, भूमिहार एकता मंच से जितेंद्र नाथ राय, संजय ठाकुर, बीरेंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार सिंह, रविंद्र मिश्रा, सुमंत राय, राम नरेश शुक्ला, कायस्थ महासंघ से दीपक श्रीवास्तव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति समिति के अध्यक्ष राम विनोद सिंह, सचिव राकेश राय, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनीष आनंद कैलाश यादव, बलिया नागरिक उन्नयन समिति से महंगू सिंह, बड़ा बाजार युवा एकता मंच के संतोष सिंह, पोदरा कल्याण समिति के सुजीत सिंह और जनक दुलारी ट्रस्ट से संकटा सिंह ने भाग लिया।


कार्यक्रम का संचालन मंच के महासचिव संतोष कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंच के संयोजक उमेश भोजपुरिया, उपाध्यक्ष मिथिलेश राय, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, हावड़ा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, संरक्षक रविंद्र कुंवर, कुन्दन शर्मा, मनीष शुक्ला, मंजय सिंह, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा, रोहित मिश्रा, मधुरेश सिंह, सीमा जयसवाल, सपन दास, हरेश भारती, दिपक साव, अभिजीत मिश्रा, राजू प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में रामेश्वर तिवारी, धीरज सिंह, नटू पांडे, रविंद्र सिंह, संजय मिश्रा, अशोक यादव, राजू जी, सूरज सिंह, रामप्रवेश चौबे, संतोष सिंह, राजेश्वर सिंह, सुशील गुप्ता, रणधीर सिंह, दिनेश सुराणा, ओमप्रकाश राय, राजू डोरा, सत्येंद्र झुनझुनवाला, बबलू , टिल्लू चौधरी, मैनेजर राय और अनिल अग्रवाल ने अहम योगदान प्रदान किया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए छठ पूजा करने वाले सभी व्रतधारियों और उनके परिजनों से छठ पूजा के गौरवशाली अतीत को ध्यान में रखते हुए पूर्ण शुद्धता और पारंपरिक रूप से बिना किसी भेदभाव आस्था के साथ छठ पूजा मनाने का आग्रह किया और सभी व्रतधारियों को शुभकामना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *