मुख्य बातें :
- रमानंद मिशन एवं महाराजा अग्रसेन धाम के संयुक्त तत्वावधान में
- नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा सनातन वाइब्स: हनुमान चालीसा पाठ
- पूज्य श्री आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज की पावन उपस्थिति
कोलकाता : सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार और नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों को स्थापित करने के पावन संकल्प के साथ रमानंद मिशन ने महाराजा अग्रसेन धाम के सहयोग से कोलकाता में एक भव्य आध्यात्मिक एवं भक्तिपूर्ण आयोजन “सनातन वाइब्स: हनुमान चालीसा पाठ” का आयोजन करने की घोषणा की है। यह आयोजन जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के घोषित उत्तराधिकारी पूज्य श्री आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज के आध्यात्मिक नेतृत्व में संपन्न होगा।
आयोजन की विस्तृत जानकारी, उद्देश्य, आध्यात्मिक महत्व, अपेक्षित सहभागिता, तैयारियों तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में मीडिया को अवगत कराने के लिए शुक्रवार को प्रेस क्लब कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को महाराजा अग्रसेन धाम की ओर से बंगाल एनर्जी के ओम जालान, निर्मल सराफ, अनिल केडिया, गोपाल नरेडी, बजरंग अग्रवाल, डाक्टर सावर धनानिया, सोमकांत शर्मा, गोल्डन गोयनका ग्रुप के गिरधारी लाल गोयनका व राजीव गोयनका, कुशल भारत ग्रुप के कुशल अग्रवाल और सोमनाथ अदुकीया आदि ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 17 नवंबर 2026 को नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में प्रात: 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य सनातन महा-आयोजन में पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सहमति हुई हैं। इस आयोजन में विभिन्न शिक्षा प्रतिष्ठानों के लगभग 7000 छात्र- छात्राएं एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 2000 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजन का उद्देश्य एवं महत्व:

मीडिया समन्वय सुधांशु शेखर के अनुसार “सनातन वाइब्स: हनुमान चालीसा पाठ” का उद्देश्य भक्ति, सनातन मूल्यों एवं सामूहिक साधना के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के माध्यम से यह आयोजन भक्तों को एक सूत्र में बाँधते हुए सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक जागरण का संदेश देगा। रमानंद मिशन एवं महाराजा अग्रसेन धाम का मानना है कि ऐसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन न केवल व्यक्तिगत साधना को बल देते हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, एकता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।














Leave a Reply