कोलकाता : महानगर के वार्ड संख्या 45 (57) स्थित आर्मेनियन घाट पर सृजन कंपनी द्वारा सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के दौरान काटे गए पेड़-पौधों को गंगा नदी में बहा दिया गया था, जो अब गंगा किनारे जमा हैं। भारी गंदगी से भरे पोर्ट ट्रस्ट के इलाके में स्थित घाट पर हर वर्ष की तरह छठ पूजा करने वाले व्रतियों ने सृजन कंपनी से और कोलकाता नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया कि इन पेड़-पौधों एवं कचरे को जल्द से जल्द गंगा किनारे से हटाया जाए, ताकि छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए तो कोलकता सनातनी संघ के उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सोनकर नेतृत्व मे स्थानीय लोगों ने जिनमें अश्वनी सोनकर, रावि हेला, राकेश साव, गनेश सिंह, ,बबलु सोनकर व मनोज गुप्ता शामिल थे, ने अपने खर्च पर सफाई के यंत्र आदि की व्यवस्था की और सफाई का कार्य सम्पन्न कराया। इस विशेष कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने उपरोक्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भोला प्रसाद सोनकर ने कहा – हमारा प्रयास है कि आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक घाट उपलब्ध हो।
छठ के मौके पर आर्मेनियन घाट पर कचरा जमाव : स्थानीय लोगों में क्षोभ














Leave a Reply