कोलकाता / हावड़ा : रोटरी क्लब बेलूर के बाल विकास केंद्र का वार्षिकोत्सव रविवार को लिलुआ स्थित मलय मंच में रंगारंग आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्र के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें तबला वादन मेलोडी, दुर्गेश नंदिनी एवं अन्य शामिल थे। इस कार्यक्रम की सभी दर्शकों ने मुक्त कंठ से और करतल ध्वनि से सराहना की।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी जिला 3291 के नवनिर्वाचित जिला गवर्नर पूर्णेन्दु राय चौधरी ने कहां की है एक अत्यंत हर्ष का विषय है कि रोटरी जिला 3291 में इस तरह का एक प्रकल्प रोटरी क्लब बेलूर के द्वारा चलाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अभिनव प्रकल्प है। एम सी केजरीवाल विद्यापीठ के प्रिंसिपल विश्वजीत मजूमदार ने केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आज के समय की यह मांग है कि साधारण एवं खास बच्चों की शिक्षा को संयुक्त करके शिक्षा को समावेशी बनाया जाए। इस दिशा में एमसी केजरीवाल विद्यापीठ के बच्चे इस केंद्र के बच्चों के साथ आपसी अनुभव का आदान-प्रदान करते हैं। केंद्र से जुड़े हुए सभी बच्चों एवं व्यक्तियों को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
रोटरी क्लब बेलूर के अध्यक्ष सुरेश खुनेता ने केंद्र के कार्यों की सराहना की एवं आशा व्यक्त की कि केंद्र के बच्चे आगे चलकर स्वावलंबी होने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। केंद्र के चेयरमैन शिवकुमार लोहिया ने बताया कि पिछले 27 साल से खास बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में यह केंद्र अपनी अहर्निष सेवा देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष इस केंद्र में संवेदी प्रशिक्षण एवं एकीकरण के लिए एक अलग विभाग खोला गया है जिसमें नए-नए उपकरणों से युक्त खास पद्धति से बच्चों को शरीर की पाँचों इंद्रियों (देखना, सुनना, छूना, स्वाद और गंध) तथा आंतरिक संवेदनाओं को बेहतर तरीके से समझने और उपयोग करने का अभ्यास कराया जाता है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे खास हैं, ये दया के पात्र नहीं हैं, इन्हें प्रेम पूर्वक एवं धैर्य पूर्वक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सचिव नरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष किशन केजरीवाल ने मेधावी छात्रों को केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया। केंद्र के दो विशेष अध्यापक पूर्णिमा दे एवं चैताली यादव को 25 वर्षों की सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। केंद्र के तीन स्वयंसेवकों -शिप्रा चक्रवर्ती, रूपा राय चौधरी एवं नवनीत वल्लभ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक प्रतिनिधि शिखा साहा ने कहा कि केंद्र में मिल रहे प्रशिक्षण से बच्चों में काफी सुधार हो रहा है एवं अभिभावक गण बहुत संतुष्ट एवं हर्षित हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर स्वाति मल्होत्रा, आनंद अग्रवाल, शंकर रामलिंगम, संतोष मोहता, अजय खन्ना, कुणाल वेद, गोविंद देव अग्रवाल, आलोक कनोडिया, अमर मल्होत्रा एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और समारोह को सफल बनाने में अनामिका सिंह, देवाशीष मित्र आदि संलग्न देखे गए।
रोटरी क्लब बेलूर के बाल विकास केंद्र के वार्षिकोत्सव पर भव्य आयोजन













Leave a Reply