मंत्री उमेश राय के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हो रहे आयोजन

कोलकाता / हावड़ा : उत्तर हाबडा के विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उमेश राय के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्तर हावडा मण्डल -3 के द्वारा वाड न• 23 मे नशा मुक्त जागरुकता अभीयान चलाया गया।
इस अवसर पर उमेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन हो रहे हैं। युवाओं में मादक पदार्थों का सेवन देश के सामाजिक, शारीरिक और आर्थिक विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए, युवा नागरिकों को जागरूकता, ज्ञान और ऐसे अवसर प्रदान करना आवश्यक है जो स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दें और मादक पदार्थों के सेवन को हतोत्साहित करें। “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” पहल का उद्देश्य युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों, स्वयंसेवकों और हितधारकों को एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में एकजुट करना है ताकि नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पान मसाला, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों से परहेज करते हुए एक स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करना चाहिए। इस सफल आयोजन में मण्डल -3 के सचिव निलेश पाण्डेय, अनुप सिंह, पिन्कु सिंह, भाजपा नेता मोनु राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *