कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में ओपीएस ग्रुप होटल एंड रेस्टोरेंट के मालिक ओम प्रकाश साव ने अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई। परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बाद में सभी ने गर्व के साथ अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उनका उत्साह और जिम्मेदारी की भावना साफ झलक रही थी।
ओम प्रकाश साव ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। परिवार के साथ इस तरह मतदान करना न केवल एक जिम्मेदार पहल है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी है, जो दूसरों को भी प्रेरित करता है।
लोकतंत्र के महापर्व में परिवार संग शामिल हुए ओम प्रकाश साव, बढ़ाया मतदाताओं का उत्साह












Leave a Reply