दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल ने जिला नदिया के सीमावर्ती इलाके में एक तस्कर को दो पशु और 70 बोतल देशी शराब के साथ तब गिरफ्तार किया जब वह इन्हे सीमा चौकी नूनागंज के इलाके से बंग्लादेश में ले के जा रहा था। दिनांक 27 जून 2021 मध्यरात्री को सीमा सुरक्षा बल की खुफिया शाखा को सीमा चौकी नूनागंज के इलाके से पशु और प्रतिबंधित सामान की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर सीमा चौकी नूनागंज के जवानों ने इस इलाके में एक विशेष घात लगाया। तकरीबन 0110 बजे घात लगाए जवानों ने इच्छमती नदी के किनारे केला बागान में कुछ लोगो कोे तीन से चार पशु के साथ तारबंदी की तरफ आते देखा जिनमे से एक ने पास्टिक थैला पकड़ रखा था। अचनाक तस्करो की नजर घात लगाए जवानों पर पड़ी और वो मुडकर भारत की ओर भागने लगे। लेकिन मुस्तैद जवानों ने उनका पीछा कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हालाकि उसके बाकी साथी घने अंधेरे और केला बागान की आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के कब्जे से 70 बोतल बंगाल टाइगर नाम की शराब और दो पशु जब्त कर आगे की पूछताछ हेतू सीमा चौकी, नूनागंज ले कर आए। प्रारम्भिक पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपनी पहचान हातिम मंडल पुत्र दिवंगत दीन मोहमद मंडल, उम्र 62 साल, गांव भजनघाट, थाना कृष्णगंज, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल के रूप में बताई। आगे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बांग्लादेशी तस्कर मोहमद हमीदुर और भारतीय तस्कर सोना घोष, अभिजीत घोष, व अजगर अली के लिए काम करता है। और ये सभी अलग अलग स्थानों से पशु और शराब खरीदकर अपने घरों में रखते है। और वह इनके पशु और प्रतिबंधित सामान को नूनागंज के घोषपाड़ा तक लेकर कर आया जहा से बांग्लादेशी तस्कर इस सामान को लेकर जाने वाला था। साथ ही उसने स्वीकार किया कि सामान की तस्करी के लिए उसे 3000/ रूपये और पशु की तस्करी के लिए 500/ रूपये एक पशु के हिसाब से मिले हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जब्त किए गए सामान और पशु के साथ पुलिस थाना हंसखली को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया। 08 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर, श्री बी मधुसूदन राव, ने कहा की भारत बांग्लादेश सीमा पर विभिन्न प्रकार के सामान और पशु की तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते इस प्रकार के अपराधो में लिप्त तस्करो और उनके सहयोगियों को काफी मुश्किल का अनुभव हो रहा है। उनमें से कुछ पकड़े जा रहे हैं और उन्हें कानून के मुताबिक सजाए भी हो रही है।
देशी शराब व पशु की तस्करी करने की कोशिश में भारतीय तस्कर को सीमा सुरक्षा बल ने दबोचा













Leave a Reply