बीते दिनों हावड़ा मालीपंचघोरा थाना द्वारा “पाशे अची” कार्यक्रम के अंतर्गत यस तूफान से प्रभावित व्यक्तियों के लिए सुंदरबन एरिया में राहत सामग्री भेजी गई यह राहत सामग्री 600 लोगों को दिया गया। इस कार्यक्रम को हावड़ा काजीपाड़ा से हावड़ा सिटी पुलिस के डीसी नॉर्थ आईपीएस अनुपम सिंह, आईसी अमित मित्रा के द्वारा राहत सामग्री से भरे हुए मेटाडोर को हरी झंडी दिखाकर सुंदरबन के लिए रवाना किया गया। यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है जहां हावड़ा सिटी पुलिस अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। हावड़ा सिटी पुलिस का यह कार्य सराहनीय है इस कार्यक्रम की जानकारी आईसी मालीपंचघोरा अमित मित्रा जी ने दिया और वह बोले हावड़ा सिटी पुलिस हर प्रकार से मानव सेवा के कार्य में अहम भूमिका निभाती रहेगी।
पाशे अची कार्यक्रम के अंतर्गत मानव सेवा में अहम भूमिका निभाती हावड़ा सिटी पुलिस












Leave a Reply