नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रहे हैं राजीव गोलछा
राष्ट्र रंग कोलकाता। चक्रवाती तूफान यास ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। खासतौर से उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर में बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अब भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। हजारों लोग बेघर हैं और भोजन और पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में महानगर के प्रसिद्ध फिल्म प्रोडक्शन हाउस राजीव प्रोडक्शन उनके लिए मददगार बन कर उभरा है। राजीव प्रोडक्शन के राजीव गोलछा अपनी पूरी टीम के साथ निस्वार्थ भाव से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए है। वे हर उस क्षेत्र में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जहां पर लोगों को मदद की जरूरत है और उन्हें सूखा खाना, पानी, मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करा रहे हैं। राजीव गोलछा ने कहा कि राजीव प्रोडक्शंस उन प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने पर गर्व महसूस करता हैं, जिन्हें आज हमारी जरूरत है। हमने आज भी दक्षिण 24 परगना (बलियारा, मौसुनीदीप) के कई लोगों की मदद की है। इससे पहले उत्तर 24 परगना (हिंगलगंज) आदि क्षेत्रों में भी हमने बड़ी संख्या में लोगों को मदद पहुंचाई है। हम तूफान पीड़ितों को जरूरत की सामग्री जैसे चावल, दाल, तेल, आलू, बिस्कुट, साबुन, पानी, मूढी, मखाना, ब्रेड, सत्तू, मास्क, सैनिटाइजर, नमक, प्याज़, सोयाबीन, दूध, वाशिंग पाउडर, साड़ी आदि वितरित कर रहे हैं। गरीब और असहाय लोगों के लिए हमारी संस्था हमेशा काम कर रही है। मदद का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। राजीव गोलछा के इन सेवा कार्यों से लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के खतरों के बावजूद राजीव गोलछा जिस प्रकार पीड़ित जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं वह बेहद ही सराहनीय एवं अनुकरणीय है।












Leave a Reply