प्रयागराज: नैनी टीएसएल कंपनी के समीप विद्युत भंडारण में आज सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही भंडारण में रहे कर्मचारी और अधिकारी भागकर बाहर निकल आए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती गई। जिससे भंडारण में रखा उपकरण पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
अग्नि शमन प्रभारी नैनी महंथू चौधरी ने बताया कि एलईडी के तार से शॉट सर्किट हुआ था। जिसके कारण घास फूस में आग लग गई। आग की लपटों से घिरा उपकरण जलने लगा। इस दौरान कर्मचारियों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी मिलकर आग को बुझान में जुट गए। आग विकराल होने के कारण फैलती गई और उपकरणों को अपने चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जांच कराई जाएगी।












Leave a Reply