21/02/2026 को आयोजित इतिहास की बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। टीएमसी नॉर्थ हावड़ा के कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पानी और बिस्कुट वितरित किए तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस पहल में गौतम चौधरी (विधायक, टीएमसी, नॉर्थ हावड़ा) के नेतृत्व में, आशीष शर्मा (जनरल सेक्रेटरी, टीएमसी नॉर्थ हावड़ा), विनायक सिंह, नम्रता सिंह, राकेश राय, वरुण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शांत मन से परीक्षा देने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अच्छे परिणाम के लिए प्रेरित किया।
कई छात्रों और अभिभावकों ने इस मानवीय पहल की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है और ऐसे समय में उनका मनोबल बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है।












Leave a Reply