हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी 6 यात्रियों की मौत

देहरादून : जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था। इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, जिनकी पहचान – कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट), प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक, अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक, वीबी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक, सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक और एसएस नटराजा (सभी यात्री) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते चाई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्मी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है। बदरीनाथ धाम से ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा, देहरादून की ओर आ रहा था। खराब मौसम की वजह से चाई और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की।

सीएम धामी ने जताया शोक
हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कहा, “चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *