आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 20 मई को कोलकाता से चलेगी भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन

कोलकाता (राष्ट्ररंग)। आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए चलाई जा रही भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन 20 मई को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन पांच ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्रयंबकेश्वर के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर जाएगी। समूह महाप्रबंधक आईआरसीटीसी, पूर्वी क्षेत्र कोलकाता ने यात्रा विवाणिका जारी करते हुए बताया कि यह ट्रेन 20 मई को कोलकाता से यात्रा शुरू करेगी और 11 रात/12 दिन के लिए तीर्थ यात्रा कराएगी।
भारतीय रेल भारत गौरव ट्रेन स्कीम के तहत रेल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए किराए में लगभग 33 प्रतिशत रियायत दे रहा है। यह भारत गौरव पर्यटन स्पेशल ट्रेन कोलकाता से खुलने के बाद बर्धमान, बोलपुर, शांति निकेतन, रामपुर हट, पाकुर, साहेबगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एवं प्रयागराज छिउकी स्टेशन पर रुकेगी।
इस ट्रेन में यात्रा के लिए तीन पैकेज
बजट- इस पैकेज में स्लीपर क्लास से यात्रा होगी। प्रति व्यक्ति किराया 20,060 रुपए है।
स्टैंडर्ड- इस पैकेज में 03 एसी क्लास से यात्रा होगी और प्रति व्यक्ति किराया 31,800 रुपए है।
कम्फर्ट- इसमें 02 एसी क्लास से यात्रा होगी जिसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 41,600 रुपए है।
इसके अलावा श्रेणी के हिसाब से यात्रियों को एसी/नॉन एसी होटल में ठहराया जाएगा और बस सुविधा दी जाएगी। यह भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन कोलकाता से 20 मई 2023 को खुलेगी। यह यात्रा पांच ज्योतिर्लिंगों – ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर को कवर करेगी। यह ट्रेन 31 मई को वापस कोलकाता लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *