कोलकाता (राष्ट्ररंग)। महाराजा अग्रसेन धाम बागानान व कोलकाता ने अपने पथ प्रदर्शक, कीर्ति पुरुष, कर्मयोगी श्रद्धेय पुष्कर लाल जी केडिया के षष्टम पुण्यतिथि पर रविवार, 30 अप्रैल को श्री केडिया सभा, महात्मा गांधी रोड, कोलकाता में विनयांजलि सभा का आयोजन किया। बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा के सानिध्य में महाराजा अग्रसेन धाम के अध्यक्ष ओम जालान, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मंत्री निर्मल सराफ, बनवारी लाल सोती, गोपी किशन केडिया, मनमोहन केडिया, अनिल केडिया एवं निर्मल केडिया आदि ने श्रद्धेय पुष्कर लाल जी केडिया के प्रेरणादायक जीवन एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विनयांजलि सभा के दौरान सुरेंद्र अग्रवाल, जगमोहन बागला, अशोक चूड़ीवाल, पवन केडिया, मोहन केडिया, एमएल केडिया, विजय केडिया, विनोद केडिया, अशोक शाह, नवीन टिकमानी, सुशील चौधरी, गौरीशंकर सराफ, प्रवीन, विजयमनि, सुधीर गुप्ता, अविनाश गुप्ता, प्रकाश केडिया, शंकर लाल कारीवाल , अरुण जी, सुनील खेतान, नरसिंह गोयनका आदि ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। सभा के आयोजन में श्री केडिया सभा, श्री विशुद्धानंद अस्पताल, नागरिक स्वास्थ्य संघ, मनीषिका, सुरभि सदन गौशाला, मातृमंगल प्रतिष्ठान, पीएल केडिया स्काउट ग्रुप, पश्चिम कोलकाता स्काउट ग्रुप, गुढ़ा गोरजी वेलफेयर सोसाइटी, केड शक्ति धाम समिति केड, राजस्थान गौ कल्याण एवं अन्य संस्थाओं का भी सहयोग रहा
कर्मयोगी श्रद्धेय पुष्कर लाल जी केडिया के षष्टम पुण्यतिथि पर विनयांजलि सभा का आयोजन












Leave a Reply