कोलकाता : बड़ाबाजार में मिलन संघ कलाकार स्ट्रीट द्वारा आयोजित श्री श्री बड़ाबाजार सार्वजनिक काली पूजा 2026 के लिए स्तंभ पूजन (खूंटी पूजा ) का कार्यक्रम मंगलवार को विधि विधान व मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन के साथ ही पूजा स्थल पर मंडप निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। खूंटी पूजा के अवसर पर दर्जनों विशिष्ट जन और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजय बख्शी , विजय उपाध्याय (पार्षद), समाज सेवी सुशील कोठारी, चंदन चक्रवर्ती, रघुनाथ अग्रवाल, दाऊ लाल राठी, रूप नारायण देराश्री, राज कुमार कुंवर, संजय गुप्ता, पवन शर्मा, ललित छंगाणी, गणेश छंगाणी, मुन्ना पांडे, बागेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, गोविंद रंगा ( वकील) , अजीत गुप्ता , दीपक शर्मा, मनीष बिस्सा, राहुल कुंवर, प्रमोद सोनकर, शैलेंद्र जैन, गणेश जोशी, राज मूंधड़ा, नीतू शर्मा, स्वर्णाली मिश्र, अमर तिवारी, दिनेश सिंह, अजय सिंह, शशांक देराश्री, अभिषेक आसोपा, चंदू दमानी, मनोज झंवर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
आयोजन कमिटी के अध्यक्ष सुशील कोठारी ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि मंडप निर्माण कार्य में सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन किया जा रहा है और साथ ही साथ सभी सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में संस्था की ओर से पूजा के अलावा कई अन्य सेवा मूलक कार्य करने की योजना है।
मिलन संघ कलाकार स्ट्रीट का खूंटी पूजा सम्पन्न













Leave a Reply