(जिला- उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से 266 बोतल फेंसेडिल जब्त की जिसको तस्कर भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में थे। जब्त की गयी फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 54,612/– रूपये है।
दिनांक 24 अप्रैल, 2023 को सीमा चौकी तराली, 112वीं वाहिनी के जवान चेक पोस्ट पर आने–जाने वाले लोगों की रूटिन चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने तेजी से चेक पोस्ट को पार करने की कोशिश की। लेकिन जवान ने उसका पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर वापिस भारतीय गांव की तरफ भाग गया। जवानों ने जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो उसके पीछे दो पोटले बंधे हुए मिले जिनमें 259 बोतल फेंसेडिल बरामद हुई।
इसके अलावा एक और अन्य घटना में सीमा चौकी गोबरा, 112वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 07 बोतल फेंसेडिल जब्त की।
जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है।












Leave a Reply