बीएसएफ ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर जब्त किये 2.85 लाख रुपए के मछली के अंडे, तस्करों की हर कोशिश को किया नाकाम

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 24 अप्रैल, 2023 को 0145 बजे, दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 68वीं वाहिनी की सीमा चौकी रनघाट के सतर्क जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके में मछली के अंडों से भरे हुए 19 प्लास्टिक बैग जब्त किये जिनका बाजार मूल्य 2.85 लाख रूपये है। तस्कर मछली के अंडों को भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में थे।

दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवान ने देखा की 10–12 तस्कर प्लास्टिक के बैग के साथ सीमा की ओर बढ़ रहे हैं, जवान ने रेडियो सेट से इसकी खबर साथी जवान को दी। इसके बाद जवानों ने उनका पीछा किया तो तस्कर घबराकर बैग वहीं छोड़कर घनी झाड़ियों का सहारा लेते हुए वापिस भारतीय गांव की तरफ भाग गये। इसके बाद जवानों ने तलाशी के दौरान मौके से उक्त बैग बरामद किये।

जब्त किये गये सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये पुलिस थाना, बगदाह को सौंप दिया गया।

68वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा सुरक्षा बल के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हमेशा मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं और उनकी नजरों से तस्करों की कोई भी हरकत नहीं छुप सकती। आगे उन्होंने कहा की तस्कर नये–नये तरीकों से तस्करी करने की कोशिश करते हैं लेकिन बीएसएफ के तेज तर्रार जवान उनके प्रयासों को विफल कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *