कोलकाता : पिछले दो दशक में कोलकाता में थीम पर आधारित पूजा आयोजित करने का चलन बढ़ा है। इसके साथ ही पिछले साल तक पूजा कमेटियों में राजनेताओं का होना भी आयोजन के बजट के लिए आवश्यक हो गया था। एक और बड़ी समस्या थी कि अगर सत्तारूढ़ दल के किसी नेता का नाम नहीं जुड़ा हो तो आयोजकों को प्रशासन और दूसरे समाज के लोगों की ओर से खड़ी की गई समस्याओं को भी झेलना पड़ता था। ऐसे कुछ आयोजनों में से एक है मलिक बाजार का दुर्गोत्सव। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य को और संघ के कुछ लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के बाद इस आयोजन को कई प्रकार के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
ऐसे में वृक्षारोपण अभियान के तहत बंगाल और उत्तर प्रदेश में कई लाख पीपल के वृक्ष लगा चुके युवा व्यवसायी नवनीत पाण्डे मलिक बाजार सार्वजनीन दुर्गोत्सव कमेटी के संबल बने और पूजा का आयोजन भी बाधित नहीं हुआ। इस आयोजन के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा -”अब तो अपनी सरकार है, अब किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण अनिल मुरारका, राजकुमार साव (अग्रहरी), शिव कुमार साव, रामकुमार अग्रहरी और रामचंद्र प्रधान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।















Leave a Reply