साल्टलेक सांस्कृतिक संसद के प्रथम दुर्गापूजा आयोजन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

कोलकाता : साल्टलेक सांस्कृतिक संसद के प्रथम दुर्गापूजा आयोजन का उद्घाटन गुरुवार को सेंट्रल पार्क, साल्टलेक में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने किया। संस्था की ओर से गत 14 वर्षों से दशहरा समारोह का आयोजन होता रहा है और 14वें वर्ष में दुर्गापूजा का आयोजन उसकी सांस्कृतिक यात्रा में एक नए अध्याय के रूप में जोड़ा गया है।


प्रथम वर्ष के दुर्गापूजा आयोजन की थीम ‘राम की अयोध्या’ रखी गई है। साल्टलेक सांस्कृतिक संसद के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन तथा श्याम स्टील और मैकाव पेंट्स के निदेशक ललित बेरीवाला की परिकल्पना पर आधारित इस थीम में दुर्गा पूजा की सांस्कृतिक परंपराओं को रामायण में वर्णित संदेशों से जोड़ा, गया है। पंडाल में भगवान राम की विशाल प्रतिमा के साथ उडी लाइट एनिमेशन और वीडियो प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनीं हैं।


इस विशेष आयोजन के अवसर पर पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी, राज्यमंत्री उमेश राय, उद्यमी विनय दुबे समेत अन्य दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर ललित बेरीवाला ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा भारतीय संस्कृति और परम्परा से मानव समुदायों को जोड़ते हैं। ‘राम की अयोध्या’ की थीम इसी सांस्कृतिक जुड़ाव को सामने लाने का प्रयास है। छह दिवसीय समारोह का समापन 20 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में दशहरा कार्यक्रम और रावण दहन के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार, के दशहरा के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेन्दु अधिकारी और रामायण फिल्म के कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *