कोलकाता : पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में शीघ्र ही एक लाख युवाओं को नौकरी देने जा रही है। राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में ही 54 विभागों में 1 लाख लोगों की भर्ती की योजना तैयार की है। इसी योजना के तहत पुलिस विभग में भर्ती का पहला चरण 11 अक्टूबर को शुरू होगा। कोलकाता पुलिस में 4 हजार और पश्चिम बंगाल पुलिस में 12 हजार भर्तियों की योजना है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक में सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को पुलिस विभाग के पहले बैच को नियुक्त किया जाएगा। नवान्न सूत्रों के अनुसार, राज्य में भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर से मार्च के बीच अलग-अलग चरणों में पूरी करने की योजना है। इसमें कोलकाता पुलिस, राज्य पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग समेत कई विभाग शामिल होंगे। सरकार की योजना के मुताबिक 54 विभागों के जरिए कुल 1 लाख कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले पूर्व बर्धमान की बैठक में भी चालू वित्त वर्ष में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों की बात कही थी। सोमवार को उन्होंने कैबिनेट बैठक में इसी लक्ष्य को पूरा करने की योजना के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम के लिए 400 बाइक देने का भी ऐलान किया। सरकार के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में भर्ती के जरिए सरकारी सेवाओं और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की योजना है।
सुवेंदु सरकार एक लाख लोगों को नौकरी देगी













Leave a Reply