कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि पश्चिम बंगाल राज्य का नाम बदलने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बंगाल के साहित्य और संस्कृति में बंग प्रदेश के रूप में यह राज्य पहले से ही दर्ज है। दिल्ली में भी बंग भवन इस प्रदेश की पहचान है। इसलिए राज्य की भाजपा सरकार जल्द ही विधानसभा में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने के लिए विधेयक पेश करेगी। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने ये फैसला बंगाल को उसके इतिहास से जोड़ने के लिए लिया है।
क्या बोले शमिक भट्टाचार्य?
दरअसल, शमिक भट्टाचार्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘पश्चिम बंग भवन’ के निर्माण के प्रस्ताव से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग रखने का ये फैसला राज्य को इसके इतिहास से जोड़ने के लिए लिया गया है। शमिक भट्टाचार्य ने कहा- “अब आपको पश्चिम बंगाल जैसे नाम लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि राज्य सरकार बहुत जल्द, संभवत: विधानसभा के अगले सत्र में, राज्य का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने के लिए विधेयक पेश करेगी। यह फैसला राज्य के इतिहास को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है।”
पश्चिम बंगाल का नाम बदला जाएगा : शमिक भट्टाचार्य













Leave a Reply